बीसलपुरः गोविंद अन्तराष्ट्रीय करोट प्रतियोगिता में लहरायेगे देश का परचम
April 04, 2025
बीसलपुर। योछा स्पोटर्स एकेडमी के खिलाड़ी गोलिन्द्र गुप्त का चयन कानपुर में होने वाली अन्तराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में नेपाल, श्रीलंका, इण्डोनेशिया, ईरान, भूटान, बांग्लादेश आदि देशों के लगभग 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। गोविन्द गुप्ता बीसलपुर के रस्सी व्यवसायी अभिषेक गुप्ता के पुत्र और रविशंकर गुप्ता के पौत्र हैं गोविन्द के चयन पर परिवार में हर्ष का माहौल है। उनके चयन पर जिला पंचायत सदस्य निदिन पाठक ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ओर से प्रतियोगिता में विजयी होने की कामना की। इस अवसर पर एकेडमी के डायरेक्टर अमित सिन्हा, अध्यक्ष अरुण चन्द्रा, संजय गंगवार, विशाल सागर गुप्ता, मोहित आदि ने विजयी होने की कामना की।