Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: नवरात्रि महोत्सव में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ


बीसलपुर। स्टेशन मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर चल रहे नवरात्रि महोत्सव में शुक्रवार को पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शान्ति कुंज हरिद्वार द्वारा संचालित गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयजन हुआ। सर्वप्रथम गायत्री मंत्र का सामूहिक जाप किया। तत्पश्चात यज्ञ में आहुतियां लगाकर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि यज्ञ देवताओं का आहार होता है। जन कल्याण के लिए यज्ञ करना आवश्यक है। नवरात्रि में किया गया जप यज्ञ सैकड़ों गुना फल दाई होता है और मन के विकारों को दूर करने में भी सहायक होता है। इस पर्व पर गायत्री मंत्र का जप करें, यज्ञ में आहुतियां लगाएं, निश्चित रूप से मां भगवती गायत्री, एवं दुर्गा की कृपा आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्रम आरती, परिक्रमा, जयघोष, प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम परिवराजक राजेंद्र कुमार ने सम्पन्न कराया। गायत्री गंगवार, पवन पटेल देवकीनंदन, चेतराम, मैकूलाल, श्रीपाल सिंह, आशीष कुमार त्रिपाठी, रामपाल, अनोखेलाल, गायत्री गंगवार, सुमंगला गंगा देवी, सरला देवी, विमला देवी का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर लोधी महासभा के प्रांतीय नेता हरिपाल सिंह लोधी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |