कन्नौजः हाइवे पर कार की टक्कर से भंते की मौत, मचा कोहराम
April 19, 2025
छिबरामऊ/कन्नौज। हाइवे पर ढिपारी गांव सामने मैदा मिल के पास रविवार की शाम सडक पार करने के दौरान कार ने टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल मेँ भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रेमपुर क्षेत्र के गांव नगला बरी में ग्रामीणों के सहयोग से सात दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन हुआ। मैनपुरी जिले बेवर थाना के गांव महमुदिया के रहने वाले राम बहादुर पुत्र धरमाई शाक्य ने बुद्ध धर्म अपनाने के बाद महात्मा बुद्ध के उपासक हो गये। उन्हें बुद्ध धर्म के अनुयायी भंते के रूप में सम्मान देते थे। रविवार को कथा के अंतिम दिन वह कथा सुनने के लिए नगला बरी गांव आये थे। कथा समापन के बाद वह घर जाने के लिए ढिपारी गांव के सामने सडक पार करने के दौरान कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गये। यहां मौजूद लोगों ने घायल को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया।यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गये।भंते की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।