Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुरः एक राष्ट्र-एक चुनाव विषयक गोष्ठी संपन्नः एक राष्ट्र एक चुनाव से अनेक समस्याओं का होगा समाधान- डॉ अशोक कुमार सिंह


मिर्जापुर। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित प्रतिष्ठित के.बी.पी.जी.कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डा.अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लगातार चुनावों के कारण अनेक समस्यायें उत्पन्न होती हैं। उनका समाधान होगा। खासकर अलग-अलग दलों के समर्थकों मे लड़ाई झगड़े नहीं होंगे। आर्थिक हानि कम होगी। प्रोफेसर इंदुभूषण द्विवेदी ने इस संदर्भ मे सरकार द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट की विस्तृत चर्चा की। प्रोफेसर रमेश चंद्र ओझा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव समय की मांग है। प्रोफेसर अशोक चंदेल के अनुसार आज बहुअयामी कारणों से यह आवश्यक हो गया है। लेकिन लोकतान्त्रिक देश होने के नाते सरकार को इस विषय पर प्रतिपक्ष की आशंकाओं पर भी ध्यान देना होगा। मुख्य वक्ता रवि प्रकाश पांडेय ने वन नेशन वन इलेक्शन को 2047 तक भारत के विकसित होने से जोड़ा। कार्यक्रम में विषय प्रस्तावना को डा.राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने प्रस्तुत किया। डा. अमित कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डा.कुलदीप पांडे ने किया तथा महाविद्यालय के अधिसंख्य आचार्यों तथा छात्र,छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव पर देश हित मे अपनी सहमति व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |