Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: कितनापुर में तीन मकानों में नकब लगाकर हजारों की चोरी


बीसलपुर। गांव कितनापुर में तीन मकानों में नकब लगाकर हजारों की चोरी कर ली। जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के लोग चोरों को लेकर भयभीत हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

बीसलपुर के गांव कितनापुर निवासी भुल्लन खां, कल्लू खां का परिवार खलीलाबाद में भट्टे पर ईट पथाई का काम करता है। तीनों के मकान बंद थे। बीती रात बदमाशों ने नेमचंद अपनी पत्नी व बच्चें के साथ कमरे के बाहर सो रहा था। बदमाशों ने तीनों मकानों के पीछे दीबार में नकब लगा दिया और मकानों के अंदर रखे बर्तन, आभूषण आदि हजारों का सामान चोरी कर लिया। जब सुबह तीन मकानों में लोगों ने नकब लगे देखे तो पूरे गांव में हाहाकार मच गया। गांव में चोरों को लेकर दहशत व्याप्त हो गयी है। वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। नकब लगाकर की गयी चोरियों की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। बताते चलें कि पिछले दिनों महेन्द्र नगर कालोनी में तीन मकानों में नकब लगाकर लाखों की चोरी की जा चुकी है। पुलिस अभी तक चोरियों का खुलाशा नहीं कर सकी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |