लखनऊः एयरफोर्स कर्मी को बंदरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
April 07, 2025
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के बंथरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एयरफोर्स के जीडी नायक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि वह किशोरों को अश्लील फिल्में दिखाकर गलत हरकत करता था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी कृष्ण उत्तराखंड के देहरादून के पटेल नगर का रहने वाला है। वह मेमोरा छावनी एयरफोर्स स्टेशन में जीडी नायक के पद पर तैनात था। छावनी परिसर में रहने वाले 14-15 साल के किशोरों को अकेला पाकर उन्हें बातों में फंसाता था। सुनसान जगहों पर ले जाकर उन्हें अश्लील फिल्में दिखाता था। उसके बाद उनके साथ गलत हरकत करता था। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्ण की हरकतों से परेशान होकर एक किशोर ने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी थी। उसके पिता ने 4 मार्च को बंथरा थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था,मामले की जांच में आरोप सही पाए गए, इस पर सोमवार को उसे गिरफ्तार किया गया।