लखनऊ: नगर निगम के विभिन्न जोनों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
April 02, 2025
लखनऊ । नगर निगम अंतर्गत नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम, लखनऊ के विभिन्न जोनों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोक नाथ हाल में किया गया।नगर आयुक्त के आदेशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले समस्त कर्मचारियों को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में कर्मचारियों के देयक (पेंशन बुक. अर्जित अवकाश नकदीकरण एवं भविष्य निधि) की देयता का भुगतान किया गया। तद्नुसार भुगतान सम्बन्धी समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कराते हुए अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चत की गयी। नगर निगम लखनऊ में विभिन्न पदों पर रह कर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले 16 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी विदाई भी बड़ी धूमधाम से की गई स सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में मोहम्मद फारूक प्रवक्ता, अमीनाबाद इंटर कॉलेज, अरविंद प्रताप सिंह सहायक अध्यापक, अमीनाबाद इंटर कॉलेज,सौमी नौटियाल सहायक अध्यापिका (108 धारा), म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल ,नौमिता लॉयल सहायक अध्यापिका, म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल,गोपाल जी श्रीवास्तव प्रथम श्रेणी लिपिक, स्टोर कीपर,बलविंदर कौर सलूजा द्वितीय श्रेणी लिपिक, कर विभाग, जंगी लालअनुचर, मुख्य विभाग अधिष्ठान, विद्या देवी अनुचर, लेखा विभाग, ज्ञानेंदु सिंहअनुचर, कर विभाग जोन 1,बाबूलाल गैंगमैन, अभियंत्रण विभाग जोन 3, राजू सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग, झन्ननो सफाई कर्मी, स्वास्थ्य विभाग, दिनेश सफाई कर्मी, स्वास्थ्य विभाग, रंजजन लाल सफाई कर्मी, स्वास्थ्य विभाग विनोद सफाई कर्मी, स्वास्थ्य विभाग, राजेंद्र सफाईकर्मी, स्वास्थ्य विभाग रहे सउक्त विदाई समारोह में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, वित्त अधिकारी नंद राम कुरील, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीके श्रीवास्तव सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
