शुकुलबाजार: डिप्टी सीएम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
April 12, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान कार्यक्रम में जनपद अयोध्या के कस्बा बाबा बाजार में शामिल होकर लखनऊ वापस जाते समय उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्थानीय कस्बा के अंबेडकर तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व अंबेडकर तिराहे पर एकत्रित हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन के बाद उपमुख्यमंत्री ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान को सफल बनाने की अपील किया है। इस अवसर पर उद्योगपति महेंद्र विजय सिंह, ओंकार नाथ सिंह, राकेश शुक्ला, महेश चंद्र मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, हरकेश तिवारी, अशोक शुक्ला, के साथ दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।