Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: पड़ोसी के घर आने वाले युवक पर मोबाइल फोन चोरी कर रूपये हड़पने का आरोप ,मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आशियाना थाना इलाके में रहने वाले युवक के घर से शातिर ने मोबाइल फोन चोरी कर आनलाइन रूपये हड़प लिया। जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने पड़ोसी के घर आने वाले युवक पर मोबाइल फोन चोरी कर रूपये हड़पने का आरोप लगा शिकायत की है । आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित जलवायु विहार कालोनी  निवासी  आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बीते 2 मई 24 की शाम उसके घर का दरवाजा खोल कर कोई मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था । जिसके पश्चात उसके खाते का आदान-प्रदान आन-लाइन होता रहा। वहीं पीड़ित का कहना था कि जिसने उसका फोन चुराया था उसने उसके फोन से कुछ आदान-प्रदान अपने खाते मे किया जिसका उसे पता चला कि उक्त खाता स्टेट बैंक आफ इण्डिया शाखा हरदोई बाईपाल बैंक कोड 16168 है। जिसको वह जानता है  आरोपित उसके बगल मे रहने वाले व्याक्ति के यहाँ आता रहता है। जिसके चलते उसने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद चोरी व आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |