Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः बाबा साहब के विचारों से ही बनेगा सच्चा रामराज्य- डा. संजय निषाद


रामसनेहीघाट/बाराबंकी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत को संपूर्ण लोकतांत्रिक देश बनाने में अहम भूमिका निभाई। संविधान के माध्यम से उन्होंने हर नागरिक को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और समरसता ला सकेंगे। यह बाते रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के गांव पूरे अहिरान स्थित मां गंगा मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही उन्होंने आगे कहा कि सच्चे रामराज्य की स्थापना तभी संभव है जब हम बाबा साहब के आदर्शों को अपनाएं । कैबिनेट मंत्री संजय निषाद   आगमन पर क्षेत्रीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश निषाद की अगुवाई में भव्य स्वागत किया।इससे पहले भिटरिया चैराहे पर भी मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और माला पहनाकर उत्साह के साथ अभिनंदन किया। इस मौके पर एसडीएम अनुराग सिंह, सीओ जटाशंकर मिश्रा और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। जबकि पार्टी पदाधिकारियों में मुख्य रूप से दिलीप निषाद, शेषनाथ, धर्मेंद्र निषाद, आरती निषाद, संजय कश्यप, महिला आयोग की सदस्य जनक नंदी, गया प्रसाद भूरिया, महेश और रमेश निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |