कन्नौज: नवरात्रि की विदाई व भगवान राम जन्म उत्सव धूमधाम से देवस्थानों पर मनाया गया
April 06, 2025
छिबरामऊ/कन्नौज। नवरात्रि के समापन व रामनवमी के उपलक्ष्य में शहर के कई देवस्थानों पर रामचरितमानस पाठ का अयोजन किया गया।
नवरात्रि के व्रत के बाद रामनवमी के अवसर पर देवस्थानों में रामचरितमानस के पाठ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।प्राचीन मां कालिका देवी मंदिर सौरिख रोड पर देर रात्रि 3 बजे से ही श्रद्धालुओं द्वारा मां का भोग लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। उसके बाद में अपने-अपने घर पर कन्या भोज कराया गया सर्राफान मोहल्ला स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर पर प्रवीण वाजपेई ने रामचरितमानस के पाठ का आयोजन कराया। समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद स्थित मंदिर में रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था।इस दौरान हवन-पूजन मे पूर्व राज्यमंत्री अअर्चना पाण्डेय व चेयरमैन मनोज दुबे ने महा यज्ञ मे आहूति दी उसके बाद समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इसी के साथ मंशेश्वर नाथ मंदिर मे भी रामचरितमानस पाठ का अयोजन पंडित प्रशान्ता नन्द के द्वारा किया गया जिसमे भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म दिवस पर देवस्थानों व मन्दिरो मे श्री राम जय राम जय जय राम के नारे गूंजते रहे थे। इस दौरान नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुनील सिह, दिलीप गुप्ता,शैलेन्द्र,लालू, नवीन बाजपेई, विकास मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।