कन्नौज: स्थापना दिवस: हम सब एक राष्ट्रवादी पार्टी के लिये कर रहे काम - रामकुमार पाठक
April 06, 2025
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर नगर के तिर्वा रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों द्वारा भाजपा ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया गया । इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार पाठक ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी विचार धारा की पार्टी है इसमे सभी वर्गो का हित सुरक्षित है हम सब एक राष्ट्रवादी पार्टी के लिये काम कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हम सब के भरोसे पर हमारें देश को विकसित भारत बनाने का सपना देखा है। वहीं सुशील दुबे ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी की बढती ताकत और सफलता की कहानी को दर्शाता है। सरकार ने गरीब, किसान, महिलाओं व युवाओं के लिये कई लाभकारी योजनायें चलाई है। स्थापना दिवस के मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेन्द्र कौशल, देवेन्द्र देव, जीतू तिवारी, संजू गुप्ता, राजीव ठाकुर, मयंक गुप्ता, आदि सहित नगर व क्षेत्र मे भाजपा नेताओं ने अपने घरो पर भी झण्डा फहराया और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की।
इस मौके पर भाजपा नेता रामकुमार पाठक के साथ सुशील दुबे, ब्रजेश कौशल, विनोद कुमार कटियार, रानू पाठक, अनुराग शाक्य, विकास गुप्ता, अजय पाण्डेय, रामजी दुबे, हिमांशू, रवि, आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।