अमेठीः मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती
April 14, 2025
अमेठी। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर की 134वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वास्थ्य केंद्र परिसर( नवगिरवा) भेटुआ में मनाई गई। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अभिमन्यु वर्मा एवं समस्त स्टाफ द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।