जायस: पोषण अभियानः अभिभावक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
April 22, 2025
जायस/अमेठी। बाल विकास विभाग एवं रॉकेट लर्निंग संस्था द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों को ईसीसीई को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। इसी के अन्तर्गत आज सीडीपीओ कार्यालय बहादुरपुर में क्षेत्र के उत्कृष्ट अभिभावक को जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आंगनवाड़ी शिक्षा और गृह शिक्षा के बीच की कड़ी को और मजबूत बनाने के लिए रॉकेट लर्निंग संस्था द्वारा सभी आगनबाड़ी केंद्र का एक आंगनवाड़ी होमवर्क ग्रुप बनाया गया है जिसमे केंद्र पर रजिस्टर्ड 03 से 06 आयु वर्ष के बच्चों के अभिभावक के व्हाट्सप्प नं को जोड़ा गया है। जिसमें संस्था द्वारा प्रतिदिन केंद्र पर की जानी वाली शैक्षिक गतिविधियों को अभिभावकों को घर पर भी बच्चों के लिए गतिविधियां भेजा जाता है। उक्त गतिविधियों को बच्चों से करवाकर वापस इसी ग्रुप पर भेजा जाता है। जिसके अन्तर्गत उत्कृष्ट अभिभावक दीपमाला, नाज बानो, गंगादेवी नजमीन, गुलशन एवं आंगनवाड़ी अल्पा कनौजिया, कुसुम गुप्ता, सुमन को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु गोष्ठी का आयोजन व पोषण रैली निकाला गया। इस अवसर पर सीडीपीओ संतोष कुमार गुप्ता, अरविन्द कुमार व्यास, रॉकेट लर्निंग संस्था से सुरेश गुप्ता, मुख्यसेविका किरन सिंह, शिवकांती देवी, परिक्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
