अमेठीः श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन दक्ष प्रजापति की कथा का हुआ भव्य आयोजन
April 14, 2025
अमेठी। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के अंतर्गत आज तीसरे दिन की कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भागवत भूषण आचार्य श्री संतोष जी महाराज के पावन मुख से दक्ष प्रजापति की कथा का दिव्य वर्णन किया गया।
आचार्य श्री ने अपने उद्बोधन में दक्ष प्रजापति, माता सती एवं भगवान शिव की कथा को भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा में धर्म, भक्ति और संस्कारों का गूढ़ संदेश भी दिया गया, जिसे श्रोताओं ने बड़ी श्रद्धा से ग्रहण किया।
धर्मोत्सव के मुख्य यजमान पंडित अंबिका प्रसाद पाण्डेय हैं। आयोजन को सफल बनाने में गिरजा शंकर पाण्डेय, अरुणेश पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, त्रिलोचन पाण्डेय, प्रमोद कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार पाण्डेय एवं मनोज कुमार पाण्डेय सहित समस्त पाण्डेय परिवार का विशेष योगदान रहा।