Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, खुशियों का सफर मातम में बदला


बाराबंकी। सोमवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर दाउदपुर गांव के पास एक खुशहाल परिवार का सफर हमेशा के लिए थम गया। बीएचएल जगदीशपुर, अमेठी निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी अंजू सिंह, बेटे आयुष और बहू श्वेता के साथ कार से लखनऊ की ओर जा रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

सुबह करीब 9 बजे दाउदपुर के पास सड़क पर अचानक एक जानवर के आ जाने से कार चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और जितेंद्र प्रताप सिंह (55) तथा उनकी पत्नी अंजू सिंह (52) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बहू श्वेता सिंह को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जबकि बेटे आयुष सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों तक पहुंची, पूरे गांव और परिवार में कोहराम मच गया। वृद्ध माता-पिता की असमय मृत्यु ने परिवार की खुशियों को गहरे शोक में डुबो दिया।

क्षेत्र के लोगों ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुःख जताया है और प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है। अब भी मृतक दंपत्ति के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |