बाराबंकीः सरकार संविधान को बदलने का षड्यंत्र कर रही-अजय राय
April 28, 2025
बाराबंकी। आज देश में संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं। सरकार संविधान को बदलने का षड्यंत्र कर रही है, लेकिन हम राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान को बचाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। यह बाते प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय बस्ती में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली’ में भाग लेने जाते समय सोमवार को दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, न्यायपालिका पर दबाव और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिशें तानाशाही के संकेत हैं, जिनका डटकर विरोध किया जाएगा।अजय राय ने कहा, ष्हम संविधान को बदलने नहीं देंगे, उसे छूने भी नहीं देंगे। यह देश का आत्मा है और राहुल गांधी के नेतृत्व में हम सब इसे बचाने के लिनेए मैदान में डटे रहेंगे।ष्
सदस्य अब्दुल्लाह शेर खान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पूरे जोश के साथ उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष भस्मा मिश्रा (बनीकोडर), जिला सचिव मनीष रावत, भानू वर्मा, राजू मिया, राजीव रावत, मिथिलेश गौतम, वरिष्ठ नेता असीम मुन्ना, सत्य प्रकाश वर्मा, श्रीधर चतुर्वेदी, अकील अहमद, विकास वर्मा सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संविधान बचाने का संकल्प लिया और संघर्ष के लिए तैयार रहने का एलान किया।