बाराबंकी: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, जिला न्यायालय में बनी रणनीति
April 29, 2025
बाराबंकी। न्याय की चैखट पर लंबित वादों के त्वरित निस्तारण की उम्मीद लिए राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी जोरों पर है। मंगलवार को जनपद न्यायालय में आयोजित अहम बैठक में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर रणनीति तय की। नोडल अधिकारी प्रण विजय सिंह व सचिव श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह ने अधिकाधिक वाद चिन्हित कर तामिला भेजने का निर्देश दिया, वहीं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) इन्द्रसेन ने विभागों को कड़े निर्देशों की जानकारी दी।
लोक अदालत न्याय की वह लौ है, जो वर्षों से अटके मामलों को रोशनी देती है। ऐसे में 10 मई की तारीख लोगों की उम्मीद और प्रशासन की तैयारी का इम्तिहान होगी। पुलिस, राजस्व व सभी विभागों की सक्रियता ही इसे सफल बना सकती है।इस मौके पर सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।