शीशगढः मेहनत और लगन कामयाबी की कुंजी है - डॉ. जुबैर
April 02, 2025
शीशगढ़। कस्बे के ऑक्सफोर्ड एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीबी पंत (दिल्ली) के हार्ट सर्जन डॉ. जुबैर ने कहा कि मेहनत और सच्ची लगन से ही कामयाबी मिलती है। उन्होंने कहा कि अगर आप पूरी ईमानदारी से समय से पढ़ाई करते हैं तो एक दिन कामयाबी आपके कदम चूमेगी। विशेष अतिथि सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुकीम अहमद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप अपने लक्ष्य पर नजर रख कर पढ़ाई करते हैं और मेहनत से पीछे नहीं हटते हैं तो आने वाले कल में आप एक सफल इंसान, सफल बिजनेसमैन या एक उच्च अधिकारी बनकर अपने कस्बे का, अपने स्कूल का नाम रोशन कर सकते हैं। ऑक्सफोर्ड एकेडमी में कक्षा आठ में राज शर्मा ने प्रथम, शिवानी मौर्या ने द्वितीय, सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में रचित ने प्रथम, जैनुल ने द्वितीय, खुशी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 में शहरीन ने प्रथम, मुफैद ने द्वितीय, स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच में अली हुसैन ने प्रथम, अफम ने द्वितीय, रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में मोहम्मद शाद ने प्रथम देव रस्तोगी ने द्वितीय, जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन में अंजली मौर्या ने प्रथम, शीतल राठौर ने द्वितीय, युग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो में दिव्या रस्तोगी ने प्रथम, युगती शर्मा ने द्वितीय, अलशिफा ने तृतीय स्थान पर किया। कक्षा एक में आवान रजा ने प्रथम स्थान, रागिनी ने द्वितीय, रजान ने तृतीय स्थान व कक्षा यूकेजी में मदीहा व नुजैन ने प्रथम, उजैफ खान ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कक्षा एक के आवान रजा ने प्राइमरी ग्रुप में सबसे जादा एक हजार में से नौ सौ निन्यानबे नंबर लाकर, जूनियर ग्रुप में अली हुसैन ने, सीनियर ग्रुप में राज शर्मा ने टॉप किया वहीं प्राइमरी ग्रुप में दिव्या रस्तोगी, जूनियर ग्रुप में मोहम्मद शाद सेकंड टॉपर रहे। कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का एजुकेशन डायरेक्टर फरहा नाज व अरविंद गंगवार ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।
