Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः पत्र के माला रेंज में लगी आग ने लिया विकराल रूप, किसानों में मचा हड़कंप


पीलीभीत। पीटीआर में माला रेंज के जंगल में धधकी आग ने को विकराल रूप ले लिया है। आग को खेतों की तरफ बढ़ते देख किसानों में अफरा तफरी मची हुई है आज पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के अलावा किसानों ने 10 से अधिक ट्रैक्टरों की मदद ली जा रही है ।

गर्मी और तेज हवा चलने से आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इसको देखते हुए पीटीआर में भी फायर सीजन शुरू कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ रेंज स्तर पर भी गंभीरता बरतने की हिदायत दी गई, लेकिन सतर्कता के दावों के बीच पांच दिन पूर्व महोफ के जंगल में आग लगने से लगभग 50 हेक्टेयर दायरे में ग्रासलैंड और पेड़ों को नुकसान पहुंचा देर शाम जानकारी होने पर पीटीआर की टीम आग पर काबू पाने के प्रयायों में जुटी, लेकिन बुधवार को हवा चलते ही आग फिर धधक उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

मथना बैरियर के निकट नहर के क्षेत्र में होकर आग जंगल सीमा की ओर बढ़ने लगी। आग की लपटें देख जंगल से सटे इलाकों के किसानों में खलबली मच गई। सूचना पर फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसान एकत्र हुए और 10 से अधिक ट्रैक्टरों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।माला जंगल के मथना क्षेत्र में लगी आग जैसे ही मथना जप्ती और पुरैनी दीपनगर की सीमा में पहुंची तो सैकड़ों किसान एकत्र हो गए। किसानों ने स्प्रे मशीन के अलावा जुताई कर आग पर काबू पाया। सुरक्षा के लिहाज से किसान देर शाम तक खेतों की ओर जुटे रहे। किसानों का आरोप है कि मंगलवार को जंगल में आग लगी थी। बुझाने में लापरवाही बरतने से आग जंगल सीमा से सटे इलाके तक पहुंच गई। माला जंगल में लगी आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग कितने दायरे में फैली और नुकसान की क्या स्थिति रही, इसपर भी अभी संशय है। अफसरों ने घटना की हकीकत परखने के लिए एसडीओ स्तर के अधिकारी जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि माला रेंज के जंगल में आग लगने की वजह आदि की जांच कराई जा रही है।जिले में आग की घटनाओं से निपटने के लिए संसाधनों की भी काफी कमी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |