Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: पूर्व राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी की हुई मौत


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर में सत्र 2019-2020 में चिकित्सा प्रभारी के रूप में रहे डॉ रामशिरोमणि द्विवेदी का बीमारी के चलते कल सुबह ब्रह्म मुहूर्त में दुनिया छोड़कर चले गए। डॉक्टर आर एस द्विवेदी ने अमेठी , संग्रामपुर दोनों चिकित्सालय पर प्रभारी के रूप में अच्छी पशु चिकित्सा व्यवस्था दी थी। सन 2014 में इन्होंने ने पशु चिकित्सा की सेवा की शुरुआत की थी इसके बाद अपने स्वास्थ्य सेवाओं से क्षेत्र में जगह बना ली थी। संग्रामपुर और अमेठी में बनी दर्जनों गौशालाओं में संरक्षित मवेशियों की स्वास्थ्य सेवाएं दी।इस दुख की घड़ी में अमेठी व सुल्तानपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी व पशु प्रेमी उनके घर जाकर इस दुख की घड़ी लड़ने की ताकत दी।इस अवसर पर संग्रामपुर में तैनात पशु चिकित्सक डॉ प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि आज संग्रामपुर व अमेठी की गौशाला में स्वास्थ्य सेवाएं देने में डॉक्टर आर एस द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा अमेठी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सोमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आज एक अनुभवी पशु चिकित्सक हमारे बीच नहीं रहा उनका किया गया यादगार स्वास्थ्य सेवा आज भी जिले में दिखाई दे रही है। पूर्व सीवीओ जेपी सिंह ने बताया कि हमारे सीवीओ कार्यकाल में इनका कार्य अमेठी जिले में किया गया। इनकी स्वास्थ्य सेवा आज भी अमेठी जिले में दिखाई दे रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |