Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सड़क हादसाः अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूली बस में मारी टक्कर, चालक व सहायक की मौत


कोहड़ौर/ प्रतापगढ़। प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग पर बुधवार सुबह लगभग 6 बजे एक स्कूली बस व ट्रेलर में हुई आमने सामने भीषण टक्कर में चालक व सहायक दोनों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर अंतर्गत एमआर सेठ जयपुरिया स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए कोहड़ौर आ रही थी। स्कूल बस जैसे ही कोहड़ौर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरौली मधुपुर के समीप स्थित टोल प्लाजा के समीप पहुंची ही थी कि प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोड़ मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। सूचना पर पहुंची डायल-112 ने गम्भीर रूप से घायल स्कूल बस चालक व सहायक को एम्बुलेंस से सीएचसी कोहड़ौर पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने चालक राजितराम यादव (48 वर्ष) निवासी ग्राम अलहदादपुर थाना कोतवाली देहात सुल्तानपुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं सहायक कोतवाली देहात सुल्तानपुर के कैभा गांव निवासी शिवमूरत तिवारी (60 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां ईलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस बस व ट्रेलर को अपने कब्जे में लेते हुए थाने उठा लाई। मृतक राजितराम के भाई रामचन्द्र यादव ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ राधेश्याम ने बताया कि ट्रेलर व स्कूल बस में टक्कर हुई है। बस चालक व सहायक की मौत हो गयी। मृतक राजितराम के भाई ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |