Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: प्लास्टिक मुक्त अभियान का प्रतीक चिन्ह डीएम और सीडीओ को किया गया भेट। डीपीआरओ

प्लास्टिक मुक्त अभियान का प्रतीक चिन्ह डीएम और सीडीओ को किया गया भेट।

प्लास्टिक मुक्त अभियान का प्रतीक चिन्ह सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भेंट किया जाएगा।

दिनेश पाण्डेय(ब्यूरो)

सोनभद्र। प्लास्टिक मुक्त अभियान को व्यापक बनाने के लिए तथा इसको जन जन तक पहुंचाने के लिए एवं जनपद में चल रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान का  प्रतीक चिन्ह सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भेंट किया जाएगा। प्रतीक चिन्ह में बोरी लगाया गया है। क्यों कि सभी कूड़ो से प्लास्टिक को अलग किया जाना अत्यंत जरूरी है क्यों कि प्लास्टिक जैसे ही किसी कूड़े में या जमीन पर मिलता है नुकसान शुरू हो जाता है। घरों पर घर से ही बोरी मांगी जा रही है जिससे लाभार्थी का सहयोग और जुड़ाव इस अभियान से हो सके।प्रतीक चिन्ह में एक बोरी लगाया गया है जिस पर मेरा प्लास्टिक– मेरी जिम्मेदारी लिखा हुआ है तथा प्रतीक चिन्ह पर#प्लास्टिक_ मुक्त_ सोनभद्र लिखा हुआ है, जिससे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए इस हेज टैग को प्रमोट किया जा सके। आज जिला पंचायत अधिकारी नामित शरण ने जिलाधिकारी सोनभद्र बद्री नाथ सिंह और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके टेबल पर रखा गया। जिस पर जिलाधिकारी सोनभद्र बी एन सिंह द्वारा कहा गया कि यह प्रतीक चिन्ह जनपद में चल रहे मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान का एक अच्छा चिन्ह बनाया है जिससे प्लास्टिक को लेकर अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराएगा। उन्होंने लोगो से अपील की कि यह अभियान बहुत ही सरल है जिससे हम पर्यावरण को बचा सकते हैं, लोगों को केवल इतना करना है कि घर पर एक बोरी टांगें एवं प्रयोग किए हुए सभी प्लास्टिक उसी बोरी में रखें जिससे की प्लास्टिक वातावरण में नहीं फैलेगा और उसे पर्यावरण, मनुष्य तथा लोगों को नुकसान नहीं होगा। प्लास्टिक बोरी में रखने से नाला एवं नालियां चोक नहीं होंगी। नदियां और समुद्र में प्लास्टिक नहीं जाएगा। बोरी में से कलेक्ट हुए प्लास्टिक को निस्तारण के लिए भेज दिया जाएगा। कुछ प्लास्टिक को बेचकर ग्राम पंचायत का आए भी बढ़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि यह चिन्ह अभियान के जिम्मेदारी को दर्शाता है।जिला पंचायत अधिकारी नमिता शरण ने बताया कि यह प्रतीक चिन्ह जनपद के समस्त अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भेंट किया  जाएगा तथा इसके जरिए भी इस अभियान को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |