Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: जीरो पाॅवर्टी योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित


उन्नाव। जिले के कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा की उपस्थिति में जीरो पाॅवर्टी योजना की समीक्षा की गयी।

जीरो पाॅवर्टी योजना,अभियान उत्तर प्रदेश को भारत का पहला जीरो पाॅवर्टी स्टेट बनाने की मुहिम है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में अत्यंत गरीब परिवारों की पहचान करना और विभिन्न विभागों के प्रत्यक्ष लाभ हस्तान्तरण को सक्रिय रूप से चैनलाइज कर परिवार की वार्षिक आय को रू0 1.25 लाख तक लाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यह अभियान 2 अक्टूबर 2024 से शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य 1 वर्ष के भीतर राज्य में गरीबी को मिटाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने हेतु जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25 सबसे गरीब परिवारों की पहचान करायी गयी है। प्रत्येक परिवार को गरीबी मुक्त करने के लिए सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। इसके लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पात्र परिवारों की पहचान सही से करें और योजनाओं का समावेश इस प्रकार कराएं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे।

बैठक में परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला प्रोेबेश अधिकारी क्षमानाथ राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 नीलम सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राज बाहदूर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |