Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: जनसंवाद एवं छात्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन


उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन की तरफ से किसानों मछली पालकों के हित में विभिन्न प्रकार की योजनाये चलाई जा रही हैं। लेकिन प्रचार प्रसार और जानकारी के अभाव में पात्रों को उनका लाभ नहीं मिल पाता है इसको लेकर निजी स्कूल प्रबंधन के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले के तमाम अधिकारियों ने हिस्सा लिया और आए हुए किसानो को योजनाओं के बारे मे बताया। वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मॉडल बनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए अधिकारियों ने बच्चों की प्रदर्शनी में मॉडलों को देखकर खूब तारीफ की और बच्चों से प्रश्नोत्तरी भी की, कार्यक्रम के अंत में एडीओ पंचायत विनोद वर्मा जेई एमआई और विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय तृतीय आए बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया।

सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के सरोसी स्थित आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला मत्स्य पालक अधिकारी बीके दुबे, परियोजना निदेशक नेडा नेपाल सिंह,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अक्षय नीरज, एडीओ पंचायत विनोद वर्मा, जेई एमआई,समाज कल्याण अधिकारी अरविंद पाल, अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव समेत ग्राम प्रधान अमित कुमार आदि लोगो ने शिरकत की और अपने-अपने विभाग के योजनाओं के बारे में बताया आदमी समाज अधिकारी ने आग लगने पर आग बुझाने वाले यंत्रों का कैसे इस्तेमाल करें यह बताते हुए डेमो भी दिखाया। जिला मत्स्य पालन अधिकारी ने तालाब खुदवाने व निवेश के लिए शासन से अनुदान प्राप्त करने,मत्स्य सम्पदा योजना आदि के बारे में बताया,वही परियोजना निदेशक नेडा ने किसानों के लिए 90ः सब्सिडी वाले सोलर प्लांट को अपने ट्यूबवेल पर इंस्टॉलेशन के लिए प्रेरित करते हुए घरों में 75ः सब्सिडी प्राप्त करके अपने घरों में सोलर पैनल इंस्टॉलेशन के लिए भी बताया। वही कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत व सोशल मीडिया का एक्ट प्रदर्शन भी किया गया इसको देखकर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। प्रधानाचार्य विष्णु प्रकाश बाजपेई ने आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर व माल्यार्पण करके सम्मान किया। विद्यालय की प्रबंध का मनोज कुमारी वाजपेई अध्यक्ष पूर्वी दीक्षित व प्रधानाचार्य ने प्रदर्शनी में आए हुए छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर हुआ आए हुए अधिकारी गणों ने उक्त छात्रों को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |