उन्नावः युवती का खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप: असोहा थाना क्षेत्र का है मामला
April 08, 2025
उन्नाव। जिले के असोहा थाना क्षेत्र के दसगंवा गांव के पास युवती का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष विमल कांत गोयल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। युवती के कपड़े अस्त व्यस्त मिले। उसकी चाकू जैसे हथियार से वार कर हत्या की गई है।
एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि युवती की उम्र करीब 19 साल है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव कहां से लाकर फेंका गया, इसका पता लगाया जा रहा है। आसपास के जिलों के थानों में भी संपर्क किया जा रहा है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वही खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई।