उन्नाव: वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
April 16, 2025
उन्नाव। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त इंद्रेश उर्फ राणा पासी पुत्र नरेश पासी नि0 डीह थाना कोतवाली सदर को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया ।गिरफ्तारी वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजेश दीक्षित,हे0का0 अजीत कनौजिया,कां0 अभिमन्यू गुप्ता शामिल रहे।
