उन्नाव: वृहद मार्गदर्शन शिविर का हुआ आयोजन
April 16, 2025
उन्नाव। जिला सेवायोजन कार्यालय, एवं भारतीय वायुसेना, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अग्निवीर वायु के सम्बन्ध में वृहद मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, गौरांग राठी आई0ए0एस0 द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया साथ ही छात्र,छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य व जीवन में सफलता हेतु अनुशासन व शतत परिश्रम पर विशेष बल देते हुए प्रेरित किया ।
मुख्य विकास अधिकारी, प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा उपस्थित छात्र,छात्राओं का मार्गदर्शन कर उत्साहवर्धन किया गया। मार्गदर्शन शिविर में भारतीय वायु सेना के विंग कमाण्डर आनन्द गुणशेखर व उनके स्टाफ द्वारा अग्निवीर वायु के चयन,उनके कार्यो,प्राप्त सुविधाओं आदि से सम्बन्धित आडियो विज्युवल माध्यम से राजकीय इण्टर कालेज बालक एवं बालिका के छात्र,छात्राओं को सम्यक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, अभ्युदय संस्थान, से अनुपम सिंह व राजकीय इण्टर कालेज (बालिका) की प्रधानाचार्या आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अन्त में जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रीति चन्द्रा एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी, आस्था नें समस्त आमंत्रित अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा अतिथियों द्वारा बहुमूल्य समय प्रदान किये जाने हेतु आभार व्यक्त किया गया।
