Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः गोद भराई के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शादी से किया इंकार, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। गोद भराई की रश्म के बाद अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपए की मांग को लेकर वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया । बेटी के पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दियोरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया ता सुजनी निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसने अपनी पुत्री अनामिका की शादी राहुल पुत्र शिशु पाल उर्फ शिवरतन निवासी ग्राम सिमरा महीपत थाना बिलसंडा के साथ तय की थी ।दिनांक 3 मार्च को खदनियां बाबा मंदिर पर राहुल संजीव, राजीव, विवेक पुत्र गण शिशु पाल रेशमा देवी पत्नी शिशु पाल व उनके बहनोई राजवीर अपने परिजनों के साथ आए और लड़की देखकर शादी के लिए तैयार हो गए और गोद भराई की रश्म अदा कर खदनियां बाबा मंदिर पर प्रसाद चढ़वाया तथा शादी में चार लाख रुपए तय हुए जिसमें दो लाख रुपए नकद और दो लाख रुपए का सामान तय हुआ दिनांक 5 मार्च को लड़के के पिता ने बेटी के पिता से कहा कि हमें छह लाख रुपए मिल रहे हैं इसलिए वह शादी नहीं कर सकते काफी समझाने के बाद शादी के लिए सहमत हो गए और 30 अप्रैल की तारीख तय की गई जिसे लेकर पीड़ित पक्ष तैयारी में जुट गया और फर्नीचर आदि तय कर वयाना दे दिया 12 मार्च को वर पक्ष ने दो लाख रुपए की मांग को लेकर फोन कर शादी से इंकार कर दिया पीड़ित ने काफी समझाने का प्रयास किया किंतु कोई नतीजा नहीं निकला पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दियोरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |