Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुंढापांडे: बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर हुआ हमारा संविधान हमारा स्वभिमान पखबाड़े के समापन


मूंढापांडे। मूंढापांडे ब्लॉक के सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस हमारा संविधान हमारा स्वभिमान पखबाड़े के समापन अवसर पर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने बाले बच्चो को मूंढापांडे ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ व बीईओ द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मूंढापांडे डॉ नवदीप यादव ने डॉ आंबेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए सरकार द्वारा डॉ अम्बेडकरके जन्मदिवस पर विभिन्न योजनाओं पर समाज के उत्थान हेतु किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला। बीडीओ अशोक कुमार ने संविधान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आहान किया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के साथ ही कहा कि शिक्षा समाज मे वरावरी लाती है। उन्होंने उनके विचार ष्शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पिये वह दहाड़ेगा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम में विद्यार्थी फरमान,अल्शिफ व अल्फेज ने डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर अपने विचार रखे । कार्यक्रम में ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित बच्चों को मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अशोक कुमार व संचालन प्रतियोगिता के नोडल शिक्षक डॉ हरनन्दन प्रसाद ने किया।

इस मौके पर एडीओ पंचायत देवेश कन्हैया, अमरीश यादव, प्रशांत सिंह, के साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, योगराज सिंह,सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार जोली, शीशपाल सिंह, राजेश कुमार, अंजली सैनी, हाकिम अली, ब्रज किशोर, सुधीर सिंह, सुभाष यादव आदि शिक्षको के साथ ही सैकड़ो की संख्या में स्कूली बच्चें मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |