Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: नगर में धूमधाम से निकाली गई संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा


बीसलपुर। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर उनके अनुयाइयों ने नगर के मुख्य मार्ग पर भव्य शोभायात्रा निकालकर अंबेडकर जी को भावपूर्ण स्मरण किया।

बीसलपुर नगर में सोमवार को सुबह 11 बजे लगभग 12 पत्थर चैराहा पर स्थित अंबेडकर पार्क से शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल थे। बच्चे अपने हाथों में झंडा लिए आगे आगे बाबा साहब अमर रहें के नारे बुलंद कर रहे थे। शोभा यात्रा के मध्य बाबा साहब की चल रही झांकी को देखने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह उनकी शोभायात्रा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा अंबेडकर पार्क से चलकर प्राईवेट बसअड्डा, ईदगाह चैराह, अस्पताल गेट, तहसील गेट, मठिया चैराहा, बड़ा चैराहा, छोटा चैराहा, बड़ा स्थल, गोपी टाकीज होती हुई अंबेडकर पार्क में पहुंचकर संपन्न हो गई। इसके पश्चात बाबा साहब की जयंती बड़े ही धमधाम से मनाई गई। जयंती को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामसेवक गौतम ने कहा कि भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर ने जो संविधान लिखा है। उसी से आज हमें अधिकार प्राप्त हो रहे हैं। अंबेडकर ने एक ऐसा दस्तावेज रचा जिसमें हर नागरिक को समान अधिकार मिले। चाहे उसका जाति धर्म भाषा या लिंग कुछ भी हो। उनलका यह कार्य केवल विधिक नहीं बल्कि नैतिक और सामाजिक क्रांति का आधार था। उन्होंने कहा था मैं उस धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और बन्धुत्व सिखाये। आज जब हम भारत के विकास प्रगति और सामाजिक समरसता की बात करते हैं तो यह आवश्यक हो जाता है कि हम डा0 भीमराब अम्बेडकर की शिक्षाओं को केलव स्मरण न करें बल्कि उन्हें अपने जीवन और व्यवस्था में आमसात भी करें। सामाजिक न्याय केवल एक सिद्धांत नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा की रक्षा का संकल्प है। डा0 अंबेडकर की बिरासत आज भी हमारे सामने अनके सबाल छोड़ती है। क्या हमने जातिबाद को पूरी तरह मिटा दिया है। या हर वर्ग को समान अवसर मिल पा रहे हैं। क्या हम बाकई में एक समावेशी समाज की ओर अग्रसर है इस अम्बेडकर जयंती पर हमे संकल्प लेना चाहिए कि हम न केवल उनकी मूर्तियों को सजायें बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में उतारे तभी यह दिन वाश्तब में सार्थक होगा। शोभायात्रा में पूर्वमंत्री रामसरन वर्मा, विधायक विवेक वर्मा, ब्लाक प्रमुख अशोक शर्मा, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमन जायसवाल उर्फ निक्की, रमेश चन्द्र सागर, महेश पाल अम्बेडकर, तेजबहादुर गौतम, ओमप्रकाश, सुखलाल, देवेन्द्र कुमार, नत्थूलाल, अमरनाथ, रविन्द्रपाल, दिनेश चन्द्र, भारत सिंह, मुनेन्द्र पाल, प्रिंस कुमार, पीतमराम, रामसेवक, माखनलाल, सुरेन्द्र कुमार चैहान, मुनेन्द्र कुमार गंगवार, मुरारीलाल गंगवार, सत्यपाल सागर, विजय कुमार, बनवारीलाल, तोताराम सागर, शिवकुमार, एडवोकेट राजाराम माथुर, सियाराम माथुर एडवोकेट, हरिपाल सिंह लोधी, रामेश्वर दयाल, मनोज गुप्ता, सोमवीर सागर, संतोष बाल्मीकि, एडवोकेट सियाराम, एडवोकेट श्रीपाल दिनकर, सौरभ भारतीय, रजत कुमार, सुरेन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |