Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: खंतारी गांव में अंबेडकर जयंती पर आरएएफ व पीएसी रहीं तैनात


लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी थाना क्षेत्र के खंतारी गांव में अंबेडकर जयंती पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दो दिन पहले बाबा साहब की प्रतिमा को हटाने को लेकर विवाद हो गया था,इसके बाद पूरे गांव में पुलिस अन्य फोर्स तैनात कर दी गई। बता दें कि अंबेडकर जयंती के मौके पर खंतारी गांव में आरएएफ और पीएसी बल को तैनात किया गया और गांव की हर गली मोहल्ले और चैराहे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद सतर्क दिखाई दिये। पूरे इलाके में फ्लैग मार्च भी किया। वहीं मौके पर एडीसीपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार दुबे, एडीसीपी आरएएफ लोकेश, एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट,एसीपी अलीगंज मौजूद रहें। वहीं बीकेटी, महिगवां, इटौंजा,सैरपुर , अलीगंज और महिला थाना द्वितीय की पुलिस तैनात रहीं। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जयंती मनाने को लेकर पुलिस मना कर रहीं हैं। वहीं ग्राम प्रधान पति वीरेंद्र कुमार और ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस जयंती मनाने की इजाजत नहीं दे रही है,ग्रामीणों द्वारा कोई तैयारी नहीं की गई थी, वहीं श्रवण कुमार ने 112 पर कॉल करके खंतारी गांव को लेकर गाली गलौज की और पुलिस पड़ताल में जुटी हैं। वहीं बीते शुक्रवार देर रात से ही पुलिस गांव में निगरानी कर रही है, पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। फिर भी सावधानी के तौर पर भारी बल की तैनाती रहेंगी। विवाद की जड़ तीन दिन पहले ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति रखी गई अंबेडकर प्रतिमा है। वहीं पुलिस द्वारा प्रतिमा हटाने की कोशिश पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था और पुलिस ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि को हिरासत में ले लिया था, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन हालात को सामान्य बनाने में जुटा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |