गौरीगंज: गुरुकुल ज्ञान एकेडमी के बच्चो ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
April 22, 2025
गौरीगंज/अमेठी। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आपके विद्यालय गुरुकुल ज्ञान एकेडमी,ज्ञान कुंज,गौरीगंज में नन्हे-मुन्हें बच्चों ने पृथ्वी के संरक्षण हेतु पौधरोपण करने का आवाहन किया। इस अवसर पर बच्चों ने समाज को प्रेरणा देने हेतु विद्यालय प्रांगण में एक नीम का पौध लगाया और पृथ्वी माता को संरक्षित करने का संकल्प लिया। साथ ही बच्चों ने ढ़ेर सारे पोस्टर,बैनर आदि बनाकर विश्व पृथ्वी दिवस को कुशलतापूर्वक मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण श्रीमती संगीता त्रिपाठी,कु नीलम सिंह,श्रीमती पूजा सिंह,श्रीमती सरला तिवारी, श्रीमती निधि सिंह, श्रीमती दीपिका त्रिपाठी, कु अंजली यादव,कुपिंकी मिश्रा कु वर्षा अग्रहरि, कुमधु, के साथ-साथ मोआफताब, पीएन तिवारी, आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक ओपी सिंह ने अपने सम्बोधन में बताया कि पृथ्वी मां जिसने हम सब को सुरक्षित एवं जीवन प्रदान करने में सब कुछ अपने ऊपर लेने के बावजूद भी सदैव अपना आशीर्वाद दे रही हैं,और आज पृथ्वी मां के पूजन करने का दिवस है,हम सबको अपनी मां के संरक्षण हेतु सदैव तत्पर रहकर पौधरोपण, जल संरक्षण आदि के द्वारा हमें अपनी माता को सदैव संरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए।