Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः स्नान करते वक्त चाचा -भतीजा डूबे, परिवार का रोते-रोते हुआ था बुरा हाल


बलिया। नवका ब्रह्म स्थान पर नवरात्र में पूजा करने आए दो श्रद्धालु स्नान करते समय सरयू नदी में मंगलवार को डूब गए। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बता दें कि सोनी देवी पत्नी गोविंद पटेल निवासी डुमरी बसंत टोला थाना चैरी चैरा जनपद गोरखपुर बीते रविवार को बस से गांव के लोगों तथा देवर भीम पटेल -(30), पुत्र रामउग्रह पटेल-18 एवं पुत्र वीरू पटेल (15) पुत्र गोविंद पटेल के साथ मनियर के नवका ब्रह्म स्थान पर पूजा करने आई थी। मंगलवार की सुबह वह पुत्र एवं देवर के साथ मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन ककरघट्टा मठिया पर सरजू नदी में स्नान करने पहुंची। तभी स्नान करते वक्त उसका देवर भीम पटेल एवं पुत्र वीरू पटेल गहरे पानी में चला गया। देखते-देखते सोनी देवी के आंखों से दोनों ओझल हो गए। देवर एवं पुत्र को डूबते देखकर सोनी देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। सोनी देवी ने बताया कि उसका पति बाहर में नौकरी करता है। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे मौके पर दलबल के साथ पहुंचे। लोगों के प्रयास से दोनों को ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोरों एवं जाल मंगाने तथा एनडीआरएफ को बुलाने की चर्चा समाचार लिखे जाने तक चल रही थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |