प्रयागराजः योगी के मंत्री ने सपा मुखिया पर साधा निशाना, कहा - सपा के अध्यक्ष औरंगजेब को अपना आदर्श मानते हैं
April 01, 2025
प्रयागराज। मत्स्य पालन के मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अखिलेश के आदर्श राम व देश के शहीद नही बल्कि औरंगजेब है।. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। लखनऊ में ईदगाह जाने के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों को कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव वीआईपी हैं। उन्हें सुरक्षा देना सरकार का काम है। इसलिए उन्होंने कहा है कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने के मुद्दे को उन्हें कतई तूल नहीं देना चाहिए। वहीं औरंगजेब के मुद्दे पर अबू आजमी और अन्य नेताओं का समर्थन कर रहे अखिलेश यादव को नसीहत दी है। डॉ संजय निषाद ने कहा है कि अखिलेश यादव के आदर्श डॉक्टर राम मनोहर लोहिया नहीं है, बल्कि औरंगजेब उनके आदर्श हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा है अखिलेश यादव को अपने पार्टी के संविधान में संशोधन कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थापना डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों पर हुई थी। अखिलेश को यह जानना चाहिए कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने क्या कहा था। उन्होंने कहा था कि जिन धार्मिक स्थलों और स्मारकों को मुगलों और अंग्रेजों ने तोड़ दिया है। उसको लेकर विकास परिषद बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि औरंगजेब की कब्र औरंगाबाद में बनी हुई है। वहां आज भी औरंगजेब की कब्र पर लोग पत्थर मारते हैं और गालियां देते हैं। उन्होंने कहा है कि जिसके कब्र पर लोग पत्थर मारते हैं और गालियां देते हैं वह आदर्श कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा है कि हमारे आदर्श भगवान राम भगवान कृष्ण है देश को आजाद करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है देश की गरीबी को मिटाने वाले तमाम वैज्ञानिक हमारे आदर्श हैं। समाज में कुर्तियां खत्म करने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर हमारे आदर्श हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा है कि इसलिए अखिलेश यादव को ऐसे लोगों को आदर्श बनना चाहिए ना कि तलवार के बल पर लोगों को सलवार पहना देने वाले आततायियों को अपना आदर्श बनाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि औरंगजेब की वजह से हजारों महिलाओं को जौहर व्रत करना पड़ा। इसलिए अखिलेश यादव को औरंगजेब को अपना आदर्श बनाने के लिए सौ बार सोचना चाहिए।
वहीं योगी सरकार के मंत्री डॉ संजय निषाद ने एक और दो अप्रैल को श्रृंगवेरपुर धाम में अपने पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर कहा कि इसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जहां चर्चाहोगी। वही नहीं पदाधिकारी को जिम्मेदारियां भी दीजाएगी। उन्होंने कहा है कि लेकिन हमारा एजेंडा यही होगा कि औरंगजेब को आदर्श मानने वाले लोगों को सत्ता से बाहर रखा जाए। उन्होंने कहा कि जो राजनीति और सत्ता के शिकार हैं निर्बल हैं उनकी पार्टी उनके लिए काम कर रही है। गरीब और वंचितों को राजनीति और बजट का हिस्सेदार बनने का लक्ष्य लेकर वह आगे बढ़ रहे हैं उन्होंने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में निषादों की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुद्दे पर भी प्रसाद पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में चर्चा होगी और उनकी पार्टी बिहार चुनाव में भी मैदान में उतरेगी।
