गौरीगंज: भाजपा ने डॉ अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गोष्ठीः दलित समाज को भाजपा ने दिया उनका हक और सम्मान-सूर्य प्रताप शाही
April 22, 2025
गौरीगंज/अमेठी। डॉ आंबेडकर भारत ही नहीं दुनिया के चमकते हुए सितारे हैं।भाजपा की डबल इंजन सरकार डॉ आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। यह बातें मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। कहा कांग्रेस ने भारत रत्न तक नहीं दिया।भाजपा सरकार आने पर डॉ आंबेडकर को भारत रत्न मिला।संसद के सेंट्रल हाल में उनका चित्र स्थापित किया।भाजपा ने दलित समाज को उनका हक और सम्मान देने का काम किया है।बाबा साहब ने शाम को समान रूप से शिक्षा देने के लिए संविधान में सम्मिलित किया था उन्होंने कहा था की 14 वर्ष तक सबको बिना भेदभाव के निशुल्क शिक्षा दी जाए लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इसको कभी भी लागू नहीं किया जब अटल जी के नेतृत्व में सरकार आए तब बाबा साहब के सपनों को सरकार करके सर्व शिक्षा अभियान के तहत बाबा साहब का सपना पूरा किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा द्वारा डॉ आंबेडकर के सम्मान और दलित समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को जन- जन के बीच पहुंचाने का आवाह्न किया।वही उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह ने कहा बाबा साहब आदर्श, संघर्ष व योगदान भारत के लोगों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।यह भी कहा भारतरत्न डाॅ अम्बेडकर दुनिया के हर पीड़ित,शोषित की आवाज थे। कांग्रेस ने डॉ आंबेडकर को अपमानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बाबा साहब को सबसे ज्यादा अपमानित करने वाली कांग्रेस आज संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे हैं उनको अपने गिरेबान में झांक कर भी देखना चाहिए इसके लिए भी हमें समाज को सजग रखना है बाबा साहब का अपमान करने वाले लोगों के झांसे में नहीं आना है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया।कहा कार्यकर्ता विपक्ष के भ्रम व झूठ फैलाने का तथ्यों के साथ पर्दाफाश करे।कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित के संचालन में मंचासीन अतिथियों ने 50 लोगों को सम्मानित किया।समापन भाषण जिला पंचायत सदस्य राम कृष्ण भारती ने दिया। उन्होंने आएं हुए लोगों का धन्यवाद व आभार प्रकट कियज्ञं भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोष्ठी में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी, श्रीमती उपमा सरोज जिला उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण भारती जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य महेश सोनकरसमेत बड़ी संख्या में दलित समाज के बुद्धिजीवी और दलित समाज के अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।