Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: मनमोहक झांकियों के साथ निकली भगवान राम की रामनवमी शोभायात्रा


बीसलपुर। नगर में रामनवमी के पावन पर्व पर नगर में भगवान राम की रामनवमी शोभायात्रा बैंड बाजों व मनमोहक झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भगवान राम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

नगर के बढ़ा स्थल मंदिर से गत वर्षों की भांति परंपरागत तरीके से रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गई। पूर्व पालिका अध्यक्ष छेदालाल जयसवाल ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा बड़ा स्थल चैराहे से प्रारंभ होकर होली चैराहा, गोपी टॉकीज मार्ग, मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई श्यामल दास की मढ़ी पर जाकर संपन्न हो गई। शोभायात्रा में सबसे आगे श्रद्धालु भगवान राम की पताका लेकर श्रद्धालु जय जयकार करते हुए चल रहे थे। होली की चैपाई की टोली गीत गाते हुई चल रही थी। बैंड बाजे वाले मधुर ध्वनि छेड़ रहे थे। शोभायात्रा में भगवान राम, सीता, शिव, पार्वती सहित कई देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। यात्रा में राधारमण विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूराम शर्मा, सचिन जयसवाल, अमर जायसवाल, जितेंद्र पुजारी, श्याम पुजारी, विनायक दीक्षित, शिवेंन्द्र नाथ शुक्ला, राकेश अवस्थी, हरिराम कृष्ण गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, लक्ष्मी कांत मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में भक्त साथ चल रहे थे। आर्य समाज मंदिर में संस्था के सदस्यों द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्री राकेश कश्यप सहित संस्था के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |