बलियाः ईंट-भट्ठे परिसर में पानी भरे गड्ढे में मजदूर के बेटे की डूबने से मौत
April 11, 2025
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर बृहस्पतिवार को ईंट पाथने वाले मजदूर का छह वर्षीय पुत्र खेलते समय ईट-भट्ठे के पास बने गड्ढे के पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के धर्मपुर नौगिया गांव निवासी शत्रुघ्न चैटा बकुल्हा क्षेत्र के दियारे में स्थित एक ईट-भट्ठा पर सपरिवार ईट की पथेरी करने आया हुआ था। प्रतिदिन की भांति पति-पत्नी ईंट पाथ रहे थे और उनका छह वर्षीय पुत्र सागर कुमार बगल में खेल रहा था जो खेलते-खेलते भट्ठा परिसर में पानी भरे गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जब भोजन करने के वक्त दम्पत्ति अपने बच्चे को ढूढने लगे तो पास के पानी भरे गड्ढे में उसका शव उतराया मिला। उसे पानी से निकालकर भट्ठे पर काम करने वाले लोग सोनबरसा अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।