Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बिजली चोरों पर लगाम, बिल्डिंगों से हटेंगे मल्टी कनेक्शन बॉक्सः सीधे खंभे से जुड़ेगी लाइन


लखनऊ । दुबग्गा खंड अंतर्गत कबीर नगर से पोषित हंस खेड़ा नई पुरानी काशीराम कॉलोनी मैं बढ़ती बिजली चोरी से परेशान विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्धारित कार्य योजना के तहत आज से मल्टी कनेक्शन बॉक्स हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा लाखों का बकाया धड़ल्ले से चल रहा है एसी और कूलर पुरानी काशीराम कॉलोनी में लगभग 1500 मकान है वही नई काशीराम कॉलोनी में 900 भवन आवंटित है।

इन में निवास करने वाली एक बड़ी आबादी ने पूर्व में विद्युत का जमकर उपभोग किया वर्षों तक बिल नहीं जमा किया लाखों रुपए बकाया होने पर विभाग ने कनेक्शन काट दिया मीटर उखाड़ लिया अब वह चोरी से बिजली का जमकर उपभोग कर रहे हैं होता रहा चोरी का मुकदमा नहीं रूक रही बिजली चोरी।

बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर बड़ी संख्या में धारा 135 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए काफी ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने मुकदमे के दौरान निर्धारित की गई शमन शुल्क एवं जुर्माने की धनराशि जमा नहीं की ऐसे कुछ लोग दबंगई के बल पर निवास कर रहे हैं वहीं कुछ मकान बेचकर अनयंत्र चले गए कुछ विभागीय संविदा कर्मचारियों की मिली भगत से वैध संयोजन होने के बावजूद कटिया चोरी से कूलर एवं एसी का उपभोग करते हैं।

अधिकारियों द्वारा निर्धारित कार्य योजना के तहत पुरानी काशीराम कॉलोनी ब्लॉक संख्या एक से बुधवार को कार्य शुरू किया जाएगा जिसके तहत मल्टी कनेक्शन बॉक्स उतार कर अवंती के परिसर पर सीधे खंभे से लाइन जोड़ी जाएगी क्योंकि पहले मल्टी कनेक्शन बॉक्स से लाइन काट दिए जाने पर पुनय उपभोक्ता द्वारा जोड़ ली जाती थी अब खंभे से लाइन जोड़ना उपभोक्ताओं के लिए आसान नहीं होगा इसे बिजली चोरी रोकने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |