तिलोईः गांव चलो वार्ड चलो अभियानः डबल इंजन की सरकार जनता की सेवा में समर्पित - मयंकेश्वर शरण सिंह
April 12, 2025
तिलोई/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की गौरवशाली उपलब्धियां को लेकर चलाए जा रहे गांव चलो वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री तिलोई के लोकप्रिय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह तिलोई विधानसभा के राजा फतेहपुर मण्डल में बूथ संख्या 39 आजादपुर में बूथ समिति की बैठक कार्यकर्ताओं को सम्मानित एवं लाभार्थी से संपर्क किया। साथ में ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी पूर्व जिला महामंत्री धर्मेश मिश्रा पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह जिला पंचायत सदस्य कौशलेंद्र सिंह बंटी सहित सभी बूथ समिति के सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। बूथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता की सेवाओं के लिए समर्पित है एवं केंद्र के 11 वर्ष प्रदेश सरकार के 8 वर्ष में जनता जनार्दन के खुशहाली के सभी कार्य किए गए।