Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पति से कहा-सुनी को लेकर महिला ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान मौतः 8 साल पहले हुआ था विवाह, 5 साल की हैं लड़की, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को दोपहर में पति पत्नी के बीच डाइनिंग टेबल पर खाना खाते हुए विवाद के बीच पत्नी ने खुद को गोली मार लिया। बता दें कि पति अतुल सिंह ने पत्नी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान पत्नी गुंजन की मौत हो गई। आपकों बता दें कि लखनऊ के बीकेटी इलाके में मंगलवार को 32 वर्षीय गुंजन सिंह नाम की महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लीं, फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास में हड़कंप मच गया। वहीं पति ने आनन फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और डायल 112 को दीं। इस सूचना पर तत्काल थाना बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं परिजनों की जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1.30 बजे गुंजन सिंह की अपने पति अतुल सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद गुंजन ने अपने कमरे में रखी पति की लाइंसेंसी पिस्टल से स्वंय को गोली मार लीं,इलाज के लिए सेवा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में डाक्टरों ने गुंजन को मृत घोषित कर दिया। वहीं बीकेटी पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं बीकेटी पुलिस अन्य आवश्यक विधिक वैधानिक कार्यवाहीं की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |