Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा से मिला किसानो का प्रीतिनिधिमंडलः विधायक शिव अरोरा के जिला अधिकारी से दूरभाष पर की वार्ता 31 मार्च तक हुई बुवाई पर नहीं होंगी कोई कार्यवाही


रुद्रपुर। आज किसानो का प्रतिनिधिमंडल ने विधायक शिव अरोरा से मुलाकात कर धान की बुवाई पर प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर आक्रोश व्यक्त किया। तो वही विधायक शिव अरोरा ने किसानो की बात को गंभीरता से सुनते हुऐ तत्काल मौके पर जिला अधिकारी नितिन भदौरिया ने दूरभाष कर किसानो की पीड़ा से अवगत करवाया तो वही जिला अधिकारी ने वार्ता के दौरान स्पष्ट किया 31 तक की गई धान की बुवाई पर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी, तो वही विधायक अरोरा ने भी जिला अधिकारी से वार्ता कर किसानो को अश्वस्त किया कि 31 मार्च तो हुई बुवाई पर प्रशासन कोई नहीं करेगा तो वही प्रशासन कि टीम मौके पर आती है तो किसान लिखित रूप से लिख के दे की उसके खेत मे धान की बुवाई 31 मार्च तक की है ऐसे लोगो पर कार्यवाही नहीं होंगी, साथ ही 31 मार्च के बाद लगाये गये धान पर प्रशासन नियम अनुसार कार्यवाही करेगा।

विधायक अरोरा की जिला अधिकारी से वार्ता के बाद किसानो के प्रतिनिधिमंडल ने राहत की सास ली ओर विधायक के वार्ता के बाद उनका आक्रोश शांत हुआ साथ ही किसानो ने विधायक अरोरा का धन्यवाद किया।

विधायक शिव अरोरा बोले प्रदेश की धामी सरकार सदैव किसान हित की बात करती है ओर किसानो के हित मे निर्णय लेती है ऐसे मे किसानो का अहित हो नहीं सकता विधायक ने कहा मार्च माह की बुवाई पर कोई कार्यवाही नहीं होंगी, इसको लेकर जिला अधिकारी ने भी अधिकारियो को अवगत करा दिया है।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, पंकज बठला, शमशेर सिंह, विपिन गईन, सुबोध, रामावतार, सुखदेव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |