दिल्ली में 15 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
April 14, 2025
भारत के विभिन्न राज्यों में अवैध विदेशी नागरिकों और घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा गया है। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक बार फिर से 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये विदेशी नागरिक बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे थे। अब इन सभी विदेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जाएगा।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस पूरे मामले के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली के मोहन गार्डन और उत्तम नगर इलाकों में पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में 15 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। पकड़ा गए विदेश नागरिकों में बांग्लादेशियों के अलावा 12 नाइजीरियाई और एक आइवरी कोस्ट का नागरिक शामिल है।