Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने अजीत रावत को आभार व्यक्त पत्र से किया सम्मानित।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की 27 वर्षों के बाद सरकार बनी है।

दिनेश पाण्डेय

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली जीत पर दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा द्वारा सभी पदाधिकारी हुआ कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त पत्र देकर किया गया उसी क्रम में जनपद सोनभद्र के सक्रिय युवा नेता
अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार-प्रसार एवं चुनावी रणनीति बनाने एवं उसको सफल बनाने में आपकी अहम भूमिका रही है।
 प्रधानमंत्री ,  राष्ट्रीय अध्यक्ष ,  गृहमंत्री , केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा एवं अन्य छोटी-बड़ी बैठकों के माध्यम से दिल्ली में भाजपा की जीत को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपने प्रवासी कार्यकर्ता होने के नाते दिल्ली में संगठन हित में जो दिन-रात पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु कार्य किया है वह वंदनीय है। आपके अथक प्रयासों से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की 27 वर्षों के बाद सरकार बनी है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ दिल्ली की जनता का भाजपा एवं  प्रधानमंत्री  पर अटूट विश्वास उजागर होता है।
अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार, दिल्ली की जनता के हित में कार्य करेगी और दिल्ली की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।
पुनः एक बार आपके सहयोग एवं स्नेह के लिये आपका हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |