Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: होली पर्व भाईचारे से मनाये कोई नई परंपरा न डालें- पाण्डेय


बीसलपुर। कोतवाली में होली पर्व को लेकर पीश कमेटी की बेठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी ने होली पर्व पर कोई नई परंपरा न डाले जाने की हिदायत दी है।

कोतवाली में होली पर्व को लेकर उप जिलाधिकारी नागेन्द्र पाण्डेय,सीओ प्रतीक दहिया की अध्यक्षता में पीश कमेटी का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम प्रधान व गणमान्य व संभ्रंात लोगों ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करने हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि होली पर्व के दिन जुमा की नमाज भी है। मुस्लिम भाइयों से नमाज का टाइम टैवल बदल कर 3 बजे नमाज अदा कराने को कहा ताकि कोई घटना न हो सके। होली पर्व भाईचारे का पर्व है। होली पर्व पर एक दूसरे को गले लगाकर गिले सिकवे दूर हो जाते हैं। एक दूसरे को गुलाल लगाकर ही होली पर्व मनायें। गीले रंग का प्रयोग न करें। ग्राम प्रधानों ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव का मुखिया होता है कोई भी अफवाह उड़ने पर प्रशासन को तत्काल सूचना दें। क्योंकि जनता की मदद के बिना प्रशान कोई भी मदद नहीं कर पायेगा। सूचना मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। क्योंकि इस समय शोसल मीडिया का जमा हे छोटी सी बात को बड़ा कर देते हैं। किश्नी गांव के ग्राम प्रधान ने अपने गांव मेंसुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की। मंडरा सुमन के प्रधान ने अपने गांव में पाटी बंदी होने की बात कही है। बैठक में कोतवाल संजीव शुक्ला, उपनिरीक्षक लोकेश चन्द्र सहित कई ग्राम प्रधान व गणमान्य लोग मोजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |