कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन मे आये फरियादियों की सुनी समस्यायें
March 03, 2025
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । सोमवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुनकर संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को तत्काल गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
