Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सैफनी : रामपुर एसपी ने किया सैफनी थाने का वार्षिक निरीक्षण


सैफनी। सोमवार को को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा सलामी लेकर थाना सैफनी का वार्षिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, आर्डर बुक, जनशिकायती रजिस्टर, मालमुकदमाती रजिस्टर, मिशन शक्ति रजिस्टर व अन्य अभिलेखों एवं थाना परिसर में बने थाना कार्यालय,जी0डी0 कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हैल्प डेस्क,साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, मैस व विवेचना कक्ष आदि का मुआयना कर साफ- सफाई आदि को चैक किया गया तथा विभिन्न पॉर्टल पर की जाने वाली फीडिंग का निरीक्षण कर संबंधित को आदेश-निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |