Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

म्यांमार में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन ब्रह्मा'


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि भारत ने म्यांमार के लिए आपातकालीन मानवीय सहायता की पहली खेप भेज दी गई है. ये सहायता #OperationBrahma के तहत भेजी गई है जिसमें जरूरी राहत सामान और बचाव दल शामिल हैं.

एस जयशंकर ने बताया कि इंडियन एयर फोर्स (IAF) का C-130 फ्लाइट इस सहायता सामग्री को लेकर म्यांमार रवाना हुआ. इस राहत सामग्री में कंबल, टेंट, हाइजीन किट, स्लीपिंग बैग, सोलर लैंप, वॉटर प्यूरीफायर, जनरेटर सेट और पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने, खाने के लिए तैयार भोजन और किचन सेट शामिल हैं. इसके अलावा, खोज एवं बचाव दल (Search & Rescue Team) और मेडिकल टीम भी इस मिशन के तहत म्यांमार पहुंच रही है ताकि जरूरतमंदों को तुरंत सहायता दी जा सके.

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि भारत हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और भविष्य में और ज्यादा सहायता भेजी जाएगी. जयशंकर ने बताया कि 'हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर और ज्यादा सहायता भेजेंगे.'

उन्होंने बताया कि भारत की ओर से भेजी गई मानवीय सहायता की पहली खेप पहले ही यंगून एयरपोर्ट पहुंच चुकी है. भारत हमेशा संकटग्रस्त क्षेत्रों में मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और #OperationBrahma उसी प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |