Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः महोत्सव में विधायक मोना ने बाबा घुइसरनाथ धाम प्रसार समिति के सदस्यों का किया सम्मान


बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम/प्रतापगढ़। तीसवें वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने एसडीएम नैंनसी सिंह, सीओ रामसूरत सोनकर ने आयोजन समिति की ओर से लखनऊ मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डा0 हरिराम, सेवानिवृत्त आईएएस रमेशचंद्र मिश्र, प्रख्यात चिकित्सक डा. मजहर हुसैन, साहित्यकार लवलेश यदुवंशी को शॉल तथा मोमेण्टो प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना ने संस्कृत विद्वान प्रो. कामता प्रसाद त्रिपाठी पीयूष, प्रख्यात चिकित्साविद् डा0 वीरेन्द्र मिश्र, अयोध्या शोध संस्थान के पूर्व निदेशक वाईपी सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता एहसानउल्ला अंसारी को मरणोपरान्त एकता सम्मान इनके परिजनों को सौंपा । कार्यक्रम में बाबा घुइसरनाथ जी की नियमित भव्य श्रृंगार आरती से जुड़े मुख्य श्रृंगारकर्ता शिवाकांत पाण्डेय श्शिवाश्, मृत्युजंय मिश्र श्संगमश् व संचालक मण्डल के साथ बज्र एकेडमी के विशाल मिश्र, घुइसरनाथ धाम सेवा संस्थान के धर्मेन्द्र शुक्ल व बाबा घुइसरनाथ धाम प्रसार समिति के राहुल त्रिपाठी, दिनेश पाठक, मनीष त्रिपाठी, अमित सिंह, नीतीश तिवारी, शक्ति सिंह, अनिल द्विवेदी और वहीं प्रसिद्ध गायक चंद्रकांत पाण्डेय आदि को भी महोत्सव का एकता सम्मान दिया गया।संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। समारोह में एआईएमटी लखनऊ के निदेशक अम्बिका मिश्र, डॉ0 मालविका मिश्रा, मृणालिनी पाण्डेय विशिष्ट अतिथि रहीं। संयोजन सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, लालगंज प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व डॉ. अमिताभ शुक्ल ने किया। प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशोकधर द्विवेदी, सेवादल अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल, नंदजा मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सांगीपुर अभिषेक सिंह, भुवनेश्वर शुक्ला, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, आशुतोष मिश्र, विकास मिश्र, देवी प्रसाद मिश्र, लल्लन सिंह, रिंकू सिंह परिहार, महेन्द्र सिंह, लाल अभिषेक प्रताप सिंह, प्रकाशचंद्र मिश्र, छोटेलाल सरोज, धर्मेन्द्र शुक्ल, इं. सुनील पाण्डेय, रामलोचन त्रिपाठी, प्रशान्त शुक्ला, केडी मिश्र, त्रिभु तिवारी, अम्बुज मिश्र, अतुल शुक्ला, अभिनव शुक्ल, मुरलीधर तिवारी, संजय बघेल, रोहित सिंह, राजू मिश्र आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |