Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सरल सामूहिक विवाह में छः जोड़े बंधे बंधन में


लखनऊ। कृष्णा नगर के सिंधु नगर में रविवार को  भारत विकास परिषद द्वारा चतुर्थ सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। इस विवाह उत्सव में संगठन द्वारा छह जोड़ो को विधिवत रस्मो रिवाज के साथ एक मंच पर परिणय सूत्र में बाँध शुभ आशीष दिया गया द्य इस दौरान जोड़ो के परिवारीजन भी उपस्थित रहे द्य इस सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट यादव ने सभी जोड़ो के दाम्पत्य सुख का आशीष वचन देने हुए शुभाशीष दी द्य इस अवसर पर भारत विकास परिषद के क्षेत्रिय संगठन मंत्री विक्रांत खण्डेलवाल ने बताया कि वैवाहिक रस्म के पुर्व सभी दूल्हों को घोड़े पर सवार कर बैंड बाजो के साथ बरात निकाला गया जिसके बाद रस्मो रिवाज के साथ वैवाहिक कार्यक्रम को शुरू कियाद्य विवाहित जोड़ों को भेट स्वरूप गृहस्थी का सामान दिया गया है। इस वैवाहिक कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का अतुल्नीय सहयोग रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |